Breaking News
plastic ban

पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया

plastic ban

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। गढ़वाल केन्द्रीय विवि के उमंग प्रकोष्ठ एवं राज्य परियोजना प्रबंध ग्रुप नमामि गंगे उत्तराखंड के तत्वावधान में श्रीनगर सब्जी मंडी में जीजीआईसी के छात्रों के साथ पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान श्रीनगर सब्जी मंडी में हाथों पर पॉलीथिन की थैली लिये महिलाओं, पुरुषों एवं बालिकाओं से पॉलीथिन की थैलियां जब्त की गई और उन्हें संस्था द्वारा कपड़े के थैले वितरित किये गये। जबकि लोगों को पॉलीथिन से शहर को मुक्त बनाने हेतु पॉलीथिन के थैले के बजाय कपड़े के थैले यूज किये जाने का आह्वान किया गया। गोला पार्क में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में उमंग प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी बागड़ी द्वारा स्वयं लोगों के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया। इस मौके पर उमंग के सदस्य डॉ सर्वेश उनियाल, महेश डोभाल, डा़ अनिश जमाल, विवि के सोशल मीडिया चैम्पियन मोहन नैथानी, वंदना डोभाल, राबाइं कॉलेज की छात्राएं, डा.सरिता उनियाल, धूम सिंह नेगी की संयुक्त टीम ने श्रीनगर सब्जी मंडी में पहुंचकर बड़ी मात्रा में लोगों से पॉलीथिन के बैग वापस लिए गए और कपड़े के थैलों का वितरण कर लोगों से पॉलीथिन मुक्त शहर और भारत बनाने का आह्वान किया गया। विवि के सोशल मीडिया प्रभारी मोहन नैथानी ने कहा कि लोगों को कपड़े के बैग देने के साथ ही हर दिन बाजार आने पर पॉलीथिन के बजाय कपड़े के बैग साथ में लाने को कहा गया। कहा कि पॉलीथिन पर आपसी सहभागिता से ही प्रतिबंध लगा सकता है। जिसमें आम लोगों के साथ ही व्यापारियों की अहम भूमिका होनी जरूरी है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply