Breaking News
meetin g bjp member

पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

meetin g bjp member

थराली। पंचायती चुनाव को लेकर थराली थराली ,देवाल, नारायणबगड़ के जिला पंचायत सदस्यों के नामों को लेकर मंथन किया गया जिसमें 2 से लेकर 8 प्रत्याशियों के नाम पैनल में शामिल कर जिला कार्यकारिणी कमेटी और प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी को भेजा गया। यहां एक होटल में दायित्व धारियों पर्यवेक्षक सीएम नोटियाल ने आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के साथ ही प्रमुख के अपने दावेदारों ने अपना दावे प्रस्तुत किये पार्टी सूत्रों के अनुसार थराली, देवाल ,नारायणबगड़ विकास खंडो के सात जिला पंचायत सीटों पर 2 से लेकर 5 उम्मीदवारों तक अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जिस पर पर्वेक्षक सीएम नोटियाल ने कहा कि सभी दावेदारों के नाम पैनल में शामिल कर जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जायेगा अंतिम फैसला प्रदेश कार्यकारिणी ही करेगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में सीटों को लेकर प्रत्याशी आपस में मान मनोबल भी करते रहे। इस मौके पर राज्यमंत्री सेमवाल ,जिला प्रभारी अटल सिंह तोमर ,थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, देवाल के मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, नारायणबगड़ के मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी, नरेंद्र भारती ,दर्शन दानू भाष्कर पांडे ,दीपा भारती,देवेंद्र सिंह, भानु प्रकाश,कमलेश सती, कुंदन परिहार आदि लोग मौजूद थे।

bjp member

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply