Breaking News
5465665 gdrt5

जहरीली शराब पीने से छह की मौत

5465665 gdrt5

देहरादून  (संवाददाता)। जहरीली शराब के कारण उत्तराखंड के देहरादून में मातम पसर गया है। इस शराब के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतकों के पहचान आकाश (22 साल) पुत्र किशन, सुरेंद्र (38 साल) पुत्र अशोक चौहान, इंदर, गुड्डु (35 साल) पुत्र नत्थू, राजेंद्र (45 साल) पुत्र प्यारे लाल और शरन पुत्र सुखलाल सभी निवासी पथरिया पीर देहरादून के रुप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने पास के एक ठेके से शराब लेकर उसका सेवन किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुस्साए परिजनों ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बाहरी तत्वों द्वारा इलाके में अवैध शराब सप्लाई किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय विधायक गणेश जोशी समेत जिला प्रशासन तथा पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह के तीन बजे के करीब कुछ बाहरी तत्व आकर इलाके में शराब की सप्लाई करते हैं। जिस कुछ स्थानीय युवक मोहल्लों में डिलीवर करते हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply