Breaking News
PLASTIC 543434

वाहनों से प्लास्टिक के रैपर बाहर फेंकने वालों पर अब होगी कार्रवाई

PLASTIC 543434

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। बस और टैक्सियों से प्लास्टिक के रेपर रैपर बाहर फेंकने वाले यात्रियों पर अब कार्रवाई होगी। वाहन चालकों को ऐसे लोगों की शिकायत थाने और नगर पालिका में करनी होगी। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। परिवहन विभाग को सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों की सख्ती से चेकिंग करनी होगी। कलक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नए आदेश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन विभाग की पूरी टीम निजी वाहनों, टैक्सियों, उत्तराखंड सड़क परिवहन, स्कूली बस सहित सरकारी वाहन की चेकिंग सख्ती के साथ करना सुनिश्चित करें। एआरटीओ को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि बस-टैक्सी से बाहर प्लास्टिक के रैपर फेंकने वाले यात्रियों के नाम को चालक द्वारा प्रशासन के साथ ही संबंधित थाने और नगर पालिका में सूचित किया जाएगा। ताकि ऐसे यात्रियों पर करवाई की जा सके। प्रदूषित करने वाले यात्रियों पर उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत 5 हजार रुपये तक का जुर्माना और छह माह की सजा दी जाएगी। एआरटीओ को अभी तक टैक्सियों में लगे डस्टबिन की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने ओवर स्पीड पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर स्पीडोमीटर स्थापित करने के साथ खराब पड़े रिफ्लेक्टेड टेपों को बदलकर नये लगाने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर अमल के लिए धनराशि आवंटन को लेकर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने, सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने, अंधे मोड़ों के आसपास चेतावनी बोर्ड, एनएच को खतरे वाले स्थानों पर क्रेशबैरियर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध संचालन, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, आदि को रोकने के लिए एआरटीओ को पुलिस के साथ टीम गठित कर छापामारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड पाये जाने पर लाइसेंस निरस्त और वाहन सीज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीटबैल्ट, वाहन संचालन के समय मोबाइल प्रयोग पर लाइसेंस निरस्तीकरण एवं चालान की कार्यवाही गतिमान है। बैठक में सीएमओ डॉ एसके झा, एनएच के ईई जेपी त्रिपाठी, त्रिपाठी, ऊखीमठ मनोज दास, सीओ गणेश लाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, टीटीओ संगीता भट्ट, आरआई रोमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply