Breaking News
dr.nishank center minister

केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की बहाली कराने की मांग की

dr.nishank center minister

हरिद्वार (संवाददाता)। सिडकुल की एक कंपनी से निष्कासित कर्मचारियों ने राज्य श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा के नेतृत्व में शांतिकुंज में केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की बहाली कराने की मांग की। जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व चंडीघाट चौक पर कर्मचारियों की सभा में वक्ताओं ने कहा कि 27 सितंबर को चिन्मय डिग्री कालेज से उपश्रमायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। उपश्रमायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों की बहाली की मांग की जाएगी। इस दौरान महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, खेमसिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply