Breaking News
Bhagat Singh

जहां हुए बलिदान भगत सिंह, वह लाहौर हमारा है

Bhagat Singh

हरिद्वार (संवाददाता)। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मंच स्थापना से ही कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35 ए को हटाने का पक्षधर और संघर्षरत रहा है। मंच का उद्देश्य एक देश, एक निशान और एक संविधान का सिद्धांत पूरे देश में लागू करना है, जिसमें हम आज सफल हुए हैं।रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हमारा नारा-जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। अब हमारा नारा होगा, जहां हुए बलिदान भगत सिंह, वह लाहौर हमारा है। कहा कि अविभाजित संपूर्ण भारत के एक चित्र के लिए अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करना ही मंच का उद्देश्य और लक्ष्य है। मंच का उद्देश्य समाज में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए जनजागृति फैलाना है। देश की बाहरी सुरक्षा हमारी सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और प्रशासन सफलतापूर्वक करता है। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों से समाज और प्रशासन को सजग करना मंच का कार्य है। मंच अब जलियांवाला बाग कांड की सच्चाई समाज तक पहुंचाने और युवाओं को देशभक्त और संस्कारवान बनाने का कार्य करेगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply