Breaking News
bheem army

मुस्लिम इंडियन मिशन (मीम आर्मी) का प्रथम सम्मेलन

bheem army

मीम_आर्मी_जिन्दाबाद
नेशविला रोड स्थित एक सिनेमा घर में मुस्लिम इंडियन मिशन मीम आर्मी का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए, संरक्षक आजाद अली ने मंच का संचालन किया। रविवार को मुस्लिम इंडियन मीम आर्मी के प्रथम सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि मौलाना अल्ताफ सदर जमीयत उलेमा ए हिन्द ने बताया कि देहरादून शहर के भाई चारे और हिन्दू मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कई बार कार्यक्रम किए जा चुके हैं। हिन्दु मुस्लिम दंगा भड़काने वाले ताकतो को कमजोर करना होगा। संरक्षक आज़ाद अली ने बताया कि संगठन प्रदेश में हिंदु मुस्लिम भाई चारे को लेकर समय- समय पर बैठक आयोजित करेगा। उनका कहना है कि देहरादून में जल्द ही इकाई अध्यक्ष और मुकम्मल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ़्ती रईस अहमद ने कहा कि दूसरे को उपदेश देने से पहले खुद को बदलना होगा। यहां के प्रशासन का पूरा साथ मिला है। महिलाओ का सम्मान करना पहला कर्तव्य है। कोई भी एसा का न करे जिससे समाज आपस से दूर होने लगेगा। उनका कहना है कि संगठन स्थापित करने के साथ ही धरातल पर टीम बनाकर कार्य करना होगा । युवा ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस अवसर पर मौलाना अल्ताफ, प्रदेश अध्यक्ष लतीफउर रहमान, सरंक्षक दौलत कुंवर, हर्षपति, रईस फातिमा, तौफ़ीक़ अहमद, लताफत हुसैन, युवा प्रेदश अध्यक्ष आसिफ़ कुरैसी, प्रदेश प्रवक्ता वसीम अहमद, पार्षद मुकीम अहमद,कमर खान उर्फ ताबी, खुर्शीद अहमद,जाकिर अहमद,दानिश खान,अदनान खान,शाहरुख उर्फ सोहेल खान,मोहसिन खान,जुबैर सलमानी,साबिर अली,आमिर राव, हसीन राव, शाहिद अहमद,सहजाद अंसारी,मोइज खान,अब्दुल अहमद,नाजिम खान,आज़म खान,सुल्तान पठान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply