Breaking News
ganga ji 78568

नमामि गंगे परियोजना में घोटाले की सीबीआई या ईडी जांच की मांग

ganga ji 78568

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भेजी सीएम और पीएम को खून से लिखी चि_ी
देहरादून (संवाददाता)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) ने नमामि गंगे परियोजना में घोटाले की सीबीआई या ईडी जांच की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को खून से लिखी चि_ी भेजी है। परेड ग्राउंड के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में पार्टी के युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने बताया कि पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह पर सात सौ करोड की नमामि गंगे परियोजना में घोटाले का आरोप है। इस घोटाले के खिलाफ उन्होंने पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजकर एमडी की गिरफ्तारी, मामले की सीबीआई या ईडी से जांच कराने की मांग की है। 29 दिसम्बर तक उनकी बात को नहीं माना गया तो वह ऋषिकेश से देहरादून तक गंगा बचाओ यात्रा के जरिए सीएम आवास कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में गत सात नवंबर को ही वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में घोटाले का अंदेशा जता चुके हैं। इसके बाद सीएम ने मामले की जांच टीम गठित की है। लेकिन इस मसले पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आरोपियों का संरक्षण कर रही है।

Check Also

धराली-हर्षिल गंगा घाटी में आपदा राहत कार्य में स्काउट गाइड का सराहनीय योगदान

उत्तरकाशी (धराली)।  दिनांक 5 अगस्त 2025 को धराली-हर्षिल गंगा के ऊपरी घाटी क्षेत्र में आई …

Leave a Reply