Breaking News
guldar 454534

गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने को नगर निगम प्रशासन कटिबद्ध : मेयर

guldar 454534

ऋषिकेष (संवाददाता)। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि भरत विहार के लोगों को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने को नगर निगम प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में 15 स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की। सोमवार को भरत विहार में क्षेत्रीय लोगों के कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि भरत विहार क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम कर गुलदार की आमद थामने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में झाडिय़ों की सफाई कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएंगी। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को स्ट्रीट लाइटें लगाने को बिजली केबिल बिछाने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीओ प्रवीन, तीरथ भंडारी, पार्षद विजय बड़ोनी, पार्षद जयेश राणा, जितेंद्र बर्त्वाल, राम कुमार संगर, रोमा सहगल, विजय कुमाई, राजेन्द्र पंत, परिक्षित मेहरा, राजीव राणा, राकेश कुमार, आशीष द्रविड़, गौरव कैंथुला, सुनील उनियाल, मनु कोठारी, राजेश भट्ट, मदनलाल वालिया, रमन शर्मा, गुरु प्रसाद जोशी, राजा राम रणकोटी, चंदन गुसाईं, पूरण सजवाण, विजय जोशी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply