Breaking News
Bansidhar Bhagat

2022 में फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनानी है : वंशीधर भगत

Bansidhar Bhagat

ऋ षिकेष (संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि 2022 में फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। इसलिये कार्यकर्ता मुखर होकर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें। उन्होंने विवाद को बंद कमरे में बैठकर दूर करने की नसीहत भाजपाईयों को दी। कहा कि विवाद को सार्वजनिक न करें भाजपा कार्यकता। अनुशासनहीनता करने वाले को माफी नहीं दी जायेगी।सोमवार को व्यापारसभा भवन में पहली बार ऋषिकेश आने पर भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का स्वागत किया। वंशीधर भगत ने कहा कि विश्व में पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को नई ऊंचाईयां दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की लाभकारी विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को प्रेरित किया। कहा कि 2022 में उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। ऐसे में कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर इसमें जुटे। भगत ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार ने साफ-सुथरी सरकार दी है। भ्रष्टाचार का एक भी आरोप प्रदेश सरकार पर नहीं लगा है।इससे पहले भाजपाईयों ने नटराज चौक एवं व्यापारसभा भवन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर अनिता ममगाईं, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी, जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंघल, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, गणेश रावत, भगवान सिंह, देवेन्द्र सकलानी, संजय शास्त्री,उषा रावत, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, ज्योति सजवाण, आरती गौड, नितिन बडोला, अरविन्द चौधरी, देवेन्द्र नेगी, सरोज डिमरी, विमला नैथानी, श्यामवीर सैनी, गोविन्द अग्रवाल, सुदेश कंडवाल, राजू भण्डारी, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, प्रदीप धस्माना समेत बडी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।भाजपा में नहीं थम रही गुटबाजीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष भले ही अनुशासनहीनता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते रहे, लेकिन गुटबाजी कार्यक्रम में भी देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल में लगाए गए होर्डिंग्स बैनर से मेयर अनिता ममगाईं का नाम-फोटो गायब था। जो पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहा।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply