Breaking News
TSR

सौर ऊर्जा में रोजगार की अपार संभावनाएं: सीएम

tsr

देहरादून (सू0ब्यूरो) । मुख्यमंत्री ने कहा की आने वाला समय सौर ऊर्जा का है। सौर ऊर्जा नीति के तहत स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बहुत से स्थानीय उद्यमियों को सोलर परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। ऐसे ही उद्यमी हैं श्री आमोद सिंह पंवार जी। इन्होंने उत्तरकाशी जिले के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के ग्राम इन्द्र टिपरी में 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है। इस प्लांट को ग्रिड सिंक्रोनाइज भी किया जा चुका है। सौर ऊर्जा में रोजगार की सम्भावनाओं को देखते हुए हम जल्द ही “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” भी शुरू करने जा रहे हैं जिसमें 10 हजार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि स्थानीय आजीविका के लिए सौर ऊर्जा बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

solar

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री …

Leave a Reply