Breaking News

पुस्तकों के बिना हमारा जीवन अधूराः मुख्यमंत्री

cm books melanwn
 
देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेशनल बुक ट्रस्ट तथा उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित देहरादून पुस्तक मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। देहरादून पुस्तक मेले का शुभारंभ संयुक्त रुप से राज्यपाल डा0 के.के. पॉल, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  उपस्थित छात्र छात्राओं तथा पाठको को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि 10 दिवसीय पुस्तक मेला सभी छात्रों और पाठको के लिए एक अच्छा अवसर है। पुस्तकों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पुस्तके मात्र छपी सामग्री ही नहीं है बल्कि यह ज्ञान का स्रोत है। यदि हम पुस्तकों का महत्व समझें तो यह हमारे जीवन में सुख का आधार है। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि उन्हें दोस्ती करनी है तो पुस्तकों से करें। पुस्तके ऐसी मित्र है जो कभी साथ नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी पढ़ने की आदत पर विशेष बल देते हैं। आज आई टी, ई-पुस्तकालय, डिजिटल पुस्तकें के लोकप्रिय होने से तकनीकी क्षेत्र में संक्रमण काल चल रहा है। हमारे समक्ष चुनौती है कि हमें डिजिटल भी होना है तथा पुस्तकों का महत्व बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकल्प ले सकते हैं कि एक घंटा धार्मिक, संस्कृति, तकनीकी, विज्ञान, ललित कला आदि से संबंधित पुस्तकें पढ़ें। उन्होंने पंचायत स्तर पर पुस्तक मेले आयोजित करने की भी बात कही।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply