Breaking News
subhod uniyal

खेल महाकुंभ से छिपी प्रतिभाओं को मिल रहा आगे बढऩे का मौका: सुबोध

subhod uniyal

नई टिहरी ।  1 / 2बौराड़ी स्टेडियम में राज्य खेल महाकुंभ के तहत पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। बौराड़ी स्टेडियम में राज्य खेल महाकुंभ के तहत पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। जो अपने क्षेत्र के साथ प्रदेश व देश का नाम भी रोशन करेंगे। सोमवार को बौराड़ी स्टेडियम में युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सूबे के कृषि मंत्री व नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल ने किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रतिभाग करने वाली छात्रा नीलम को खेल महाकुंभ की मशाल सौंपते हुए कहा कि ये प्रतियोगिताएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी जाएं। मंत्री ने मार्च पास्ट में जौनपुर विकास खंड के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर 5 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया। मंत्री ने कहा कि खेलों के दौरान अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए, क्योंकि अनुशासित बच्चे ही भविष्य में नये आयाम प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान बालक एवं बालिक वर्ग की 800 एवं 600 मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनोज बिष्ट व दीपिका को कृषि मंत्री ने एक-एक हजार का नगद ईमान दिया। अण्डर -10 के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंत्री उनके बीच ही जा पहुंचे। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के 9 विकास खंडों से आये अण्डर 10, 14 व 17 वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। सफल प्रतिभागियों को 3 से 13 दिसम्बर तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ज्ञान सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, सीडीओ आशीष भटगांई, पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसांई, जिपंस रागिनी भटट, अनुसुया प्रसाद नौटियाल, खेम सिंह चौहान, नरेन्द्र रमोला, अनिता कंडियाल, विनोद रतूड़ी, हरेन्द्र सिंह खत्री, कृष्ण कुमार, अबरार अहमद, रविन्द्र राणा, लक्ष्मण सिंह रावत, कमलनयन रतूड़ी, श्याम सिंह सरियाल, विक्रम कठैत, पीडी गुसांई, रामलाल नौटियाल, सुशील रावत, धर्मेन्द्र उनियाल, कुलानंद चमोली, ममता मट्ट आदि मौजूद थे।

 

 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply