ऋषिकेश, दीपक राणा। थाना मुनि की रेती दिनांक 02-11-23 को वादिनी श्रीमती किरण अरोड़ा पत्नी स्व0 संजीव अरोड़ा निवासी तिलक रोड, थाना ऋषिकेश देहरादून द्वारा थाना मुनि की रेती पर सूचना दी कि मेरे आइसक्रीम पार्लर में काम करने वाले संजीव कुमार पुत्र रामफल निवासी कैथल हरियाणा द्वारा दिनांक 28.10.23 को मेरी आइसक्रीम पार्लर से मेरी स्कूटी न0 UK 14B 4454 व मेरा मोबाइल फोन मांग कर ले जाने, मांगने पर वापस न करने के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मुकदमा अपराध संख्या : 96/23 धारा 406 आईपीसी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक श्री योगेश खुमरियाल के सुपुर्द की गई। अभियोग के सफल अनावरण के हेतु *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल* के आदेश अनुसार *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल* व क्षेत्राधिकारी महोदय, नरेंद्र नगर के निर्देशन में, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय, मुनि की रेती के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान माल/मुलजिमान को तलाश करने के काफी प्रयास करने के उपरांत अभियुक्त मोबाइल नंबर बार-बार बदलकर तथा अपने ठिकाने को भी बार-बार बदल रहा था । मोबाइल लोकेशन से सफलता न मिलने के कारण पुलिस टीम द्वारा कई दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, फरीदाबाद में अभि0 को काफी तलाश किया गया। दिनांक 02.02.2024 को पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों से अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र रामफल निवासी ग्राम कैलरम, थाना कलायत, कैथल हरियाणा (उम्र 29वर्ष) के दिल्ली में होने की जानकारी। पुलिस टीम द्वारा द्वारिका, दिल्ली से समय 1915 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने स्कूटी को रेलवे स्टेशन देहरादून में खड़ा किया जाना बताया अभियुक्त की निशादेही पर स्कूटी को देहरादून से बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स किया हुआ है। ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत लगने के कारण उसके द्वारा पैसों के लालच में स्कूटी बेचने के लिए घटना कारित की गई । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
National Warta News