Breaking News
Himachal: नादौन में भाजपा को बड़ा झटका, छह पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Himachal: नादौन में भाजपा को बड़ा झटका, छह पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

नादौन मंडल से छह वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले हर युवा साथी को उचित सम्मान मिलेगा। वे कांग्रेस के लिए समर्पित होकर काम करें।

हमीरपुर में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। भाजपा को शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में बड़ा झटका लगा है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनका नेतृत्व करेंगे।

शिमला में मुख्यमंत्री ने जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल, पूर्व सर्विसमैन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार और अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रसूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।

सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवा साथियों को उचित सम्मान मिलेगा। वे कांग्रेस के लिए समर्पित होकर काम करें। विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं होगी। मुख्यमंत्री को कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वह पूरी तरह से कांग्रेस की सेवा करेंगे।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …