Breaking News

बीजेपी के युवा नेता चंद्रेश सिंह का हृदयगति रूकने से निधन

-नेशनल वार्ता न्यूज

कानपुर (जितेन्द्र सिंह)। अपने सौम्य, मिलनसार स्वभाव बहुचर्चित युवा नेता के तौर पर प्रदेश में वे गिने जाते थे। उत्तर प्रदेश कानपुर महानगर में स्थित जाजमऊ में निवास करने वाले चंद्रेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्याकर्ता, कर्मठ एवं जुझारू के रूप में जाने जाते थे। मृत्यु से पूर्व उन्होंने गरीब और बेसहारा, जरूरतमंद लोगों को कम्बल आदि गर्म कपड़े मुहैया कराये थे। वो अक्सर सामाजिक सेवाओं में कुछ न कुछ करते रहते थे जिससे उनकी छवि समाज में अच्छी बन चुकी थी, यही नहीं चंद्रेश सिंह युवाओं में अच्छी पैठ रखते थे। नेशनल वार्ता न्यूज टीम उनके शोक संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनमें धैर्य और साहस बनाए रखे।


Check Also

आरएसएस का एजेंडा लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही थोपना है- अखिलेश यादव

लखनऊ (संवाददाता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है …