Breaking News

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, अंचल के प्रमुख विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने एक विशेष पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में विभिन्न औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रीन कवर को बढ़ावा दिया जा सके। डॉ. अग्रवाल ने यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलाया और उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्णता पर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पौधा हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन की भी बधाई दी और कहा कि पौधरोपण उनके जन्मदिन की खास तरह से सजावट है, जिससे प्रदेश का हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में योगदान कर सके। वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई अर्पित करते हुए तेज पत्ता, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही ईश्वर से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की। मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को २०२५ तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य को उस दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी है। वन विभाग के ऋषिकेश रेंज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई अर्पित करते हुए तेज पत्ता, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, नीम आदि फलदार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही ईश्वर से मुख्यमंत्री धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की। मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को २०२५ तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य को उस दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संपूर्ण सुरक्षा तब तक करनी चाहिए जब तक वह एक वृक्ष के रूप में छायादार और फलदार हो जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी जी के जन्मदिन पर लगाए गए पौधों का ऋषिकेश मंडल द्वारा ध्यान रखे जाने का संकल्प लिया गया। इन मौके पर ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष शम्भू पासवान, पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, सोनू प्रभाकर, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, इंद्र कुमार गोदवानी, बृजेश शर्मा, संजय व्यास, गोविंद रावत, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, महामंत्री नितिन सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, अनिता तिवाड़ी, गुड्डी कलुडा, सुधा असवाल, ज्योति पांडेय, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगवार सिंह, सचिन अग्रवाल, रंजन अंथवाल, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, सतीश पाल, संजीव सिलस्वाल, रमेश अरोड़ा, अविनाश भारद्वाज, अभिनव पाल आदि उपस्थित रहे।

धामी

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …