Breaking News

भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में राज्य मीडिया संवाददाताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का किया शुभारंभ

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

 

नई दिल्ली। भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में दिनांक 22 मई 2025 से 26 मई 2025 तक राज्य मीडिया संवाददाताओं एवं क्षेत्रीय मीडिया संवाददाताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला का शुभारंभ 22 मई 2025 को निदेशक भारत स्काउट एवं गाइड दर्शन पावस्कर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । कार्यशाला उपनिदेशक स्काउट  अरुप सरकार तथा पी. आर. (आई. टी.)एवं अन्य विभागों के प्रभारियों के सक्रिय सहयोग से आयोजित की गई । विभिन्न राज्य संघो के 26 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया सभी प्रतिभागियों को टाइम्स नव आज तक और MH1 न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया चैनलों के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया । उत्तराखंड से राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट टिहरी गढ़वाल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं स्काउट मास्टर  विश्व प्रकाश मेहरा एवं राजकीय इंटर कॉलेज रानी पोखरी देहरादून से  गंगा डोबरियाल ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …