Breaking News

मुख्यमंत्री ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

देहरादून (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने ’शिक्षक दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Check Also

जनगणना 2027: गजा तहसील में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 40 पर्यवेक्षक और प्रगणक हुए प्रशिक्षित

नई टिहरी:  भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत नई टिहरी जिले की गजा तहसील में …