Breaking News

सीएम धामी नें एनएचपीसी विश्राम गृह बनबसा से मिले और उनकी समस्याएं सुनी

देहरादून (सूचना विभाग) । जनपद चंपावत भ्रमण के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एनएचपीसी विश्राम गृह बनबसा में क्षेत्रीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिले और उनसे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विशेष रूप से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जलभराव की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उपजिलाधिकारी टनकपुर को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला महामंत्री भाजपा पूरन मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेनू अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश भट्ट, उप जिलाधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …