Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचने पर सीएम ने किया स्वागत

देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नड्डा का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। रविवार को करीब सुबह 10.30 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, मनवर नेगी, पंकज शर्मा, प्रेम पुंडीर, दीपक नेगी, दिनेश सजवाण, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
चुनावी रणनीति तय करने में निर्णायक होगा अध्यक्ष का दौरा
मेयर अनीता ममगाईं ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहता है। उन्होंने इस बार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा मिशन 2022 में पार्टी की रणनीति तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संविदा और बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक सूत्री मांग का ज्ञापन देकर नर्सिंग भर्ती वर्षवार करने की मांग की। कहा कि राज्य में नर्सेज की भर्ती लंबित पड़ी हुई है।
रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर महासंघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि पिछले एक साल से नर्सेज की भर्ती लंबित है। उन्होंने बताया कि उनकी एक सूत्री मांग है कि नर्सेज की भर्ती वर्षवार की जाए जैसा कि फार्मेसिस्ट और एएनएम की जाती है। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता से पहले भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। बताया कि इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन देने वालों में रवि सिंह, नीरज, पुष्कर सिंह, दीपक सिंह, महिपाल सिंह कृषाली आदि मौजूद थे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply