Breaking News

हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा नदी का रौद्र रूप, उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में मानसून का विकराल रूप जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अगले 24 घंटों का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के बीच हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी रौद्र रूप में नजर आ रही है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से तीर्थनगरी में दहशत का माहौल है। आईएमडी ने पूरे उत्तराखंड के लिए 18 अगस्त की सुबह से अगले 7 दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम झमाझम बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अचानक हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़कर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा चेतावनी से बहुत कम स्तर पर बह रही है। सुबह आठ बजे तक गंगा का स्तर 339.59 मीटर पर पहुंच गया है।
पूर्वानुमान 19 से 21 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। अगले सात दिनों तक पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, मलबा बहाव और नदियों के जलस्तर बढ़ने जैसे खतरे बने रहेंगे।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों में उफान की स्थिति बन सकती है। ऐसे में चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …