Breaking News

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला के खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में आग लगने से कई मशीनें जलकर स्वाहा हो गई

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया जा सका

ऋषिकेश (दीपक राणा)। बुधवार प्रातः छह बजे नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र से धुंए का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने फायर विभाग नरेंद्रनगर को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि आग की चपेट में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में रखी ट्रेसकॉन मशीन, कॉम्पेक्टर, दो श्रेडर मशीन और एक रिक्शा आए हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी की फुटेज का निरीक्षण किया जा रहा है और इस सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध मुनिकीरेती थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

Check Also

ग्रोथ सेंटर्स को मार्केट लिंकेज के साथ ही प्राईवेट पार्टनर्स से जोड़े जाने की आवश्यकता है: मुख्य सचिव

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की …