Breaking News

हाथरस मतदान में बंदरों की गुंडागर्दी

बंदरों को नहीं मंजूर चुनाव आयोग के कायदे कानून
नेशनल वार्ता ब्यूरो
हाथरस । बंदरों ने आज खुलकर हाथरस क्षेत्र के सादाबाद विधानसभा के एक पिंक बूथ पर बंदरबाजी का तांडव दिखाया। बंदरों का एक टोला बूथ पर टूट पड़ा और देखते ही देखते पिंक बूथ के टैंट चीथड़ों में तब्दील हो गए। कुर्सियाँ उछाल-उछाल कर इधर-उधर फेंक दी र्गईं। कुछ ही मिनटों में सब कुछ तहस-नहस हो गया। बदहवास मतदाता जान बचाकर भागे। बंदरों के इस यकायक हुए हमले की भनक जैसे ही सुरक्षाकर्मियों का पड़ी वे बूथ की ओर लपके। बंदर टैंट की धज्जियाँ उड़ाने के बाद मौके से खिसक गए। उनका काम पूरा हो चुका था। अब उनके लिए कुछ करने को बचा ही नहीं था। लिहाजा, मतदाताओं को वापस बुलाकर लाईन में लगाया गया और करीब एक घण्टे की रूकावट के बाद मतदान फिर शुरू किया जा सका।

Check Also

CM योगी ने ₹655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लखनऊ (ज0सं0वि0) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत …

Leave a Reply