Breaking News

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक बार फिर नक्सलियों का दुस्साहस, विभाग के मुंशी की हत्या की, JCB फूंका

रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दुस्साहस का परिचय दिया है। गोइलकेरा थाना के अंबराई पालुहासा में मंगलवार को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में वन विभाग के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले शख्स की पहचान बोयराम लुगुन (२५) के रूप में की गई है। वह पालुहासा गांव का रहने वाला था। नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने पालुहासा जंगल में वन विभाग का काम कर रहे ठेकेदार के छ्वष्टक्च को भी आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी छोड़े हैं। इसमें बोयराम को पुलिस का स्क्कह्र करार दिया है। घटना की जिम्मेदारी भाकपा माओवादी ने ली है।
पर्चे में जंगल से रेंजर, फॉरेस्टर, वन माफिया और ठेकेदारों को खदेड़ने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी सिंहभूम के स्क्क अजय लिंडा ने बताया कि पालुहासा में हत्या की सूचना मिली है( पुलिस मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में १ सप्ताह के भीतर पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले २१ दिसंबर की रात गितिलपी में नक्सलियों ने प्रेम सुरीन को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

चालक और हेल्पर को छोड़ दिया
जानकारी के अनुसार पालुहासा में वन विभाग द्वारा छ्वष्टक्च से खुदाई कराई जा रही थी। नक्सलियों के दस्ते ने वहां पहुंचकर मुंशी बोयराम लुगुन, छ्वष्टक्च के चालक, हेल्पर को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद चालक और हेल्पर को छोड़ दिया। बोयराम को पकड़ कर रखा। इसके बाद नक्सलियों ने डीजल छिड़क कर छ्वष्टक्च को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद बोयराम को मुख्य सड़क पर लाकर गोली मार दी। शव के आसपास कई पर्चे व पोस्टर फेंके गए हैं। इसमें बोयराम को पुलिस की मुखबिरी की सजा देने की बात लिखी गयी है।
ग्रामीणों की बैठक में शामिल था बोयराम
मंगलवार सुबह सड़क व अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श के लिए कुइड़ा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई थी। इसमें बोयराम भी शामिल हुआ था। बैठक खत्म होने के कुछ घंटे बाद वह पालुहासा लौट गया। इसके बाद उसकी हत्या हो गई।.

पहले दिन ही नये थाना प्रभारी का नक्सली वारदात से सामना
गोइलकेरा में मंगलवार को ही नए थाना प्रभारी तुफैल खान ने पदभार ग्रहण किया। पहले ही दिन उनका सामना नक्सली वारदात से हो गया। तुफैल खान छोटानागरा थाने से गोइलकेरा स्थानांतरित किए गए हैं। घटना स्थल पर वन विभाग का वनकर्मी भी मौजूद था। वह मौके से फरार हो गया लेकिन उनकी बाइक वहीं पर छूट गई।


Check Also

Jharkhand: CRPF का एक युवा, जो चाईबासा में IED ब्लास्ट में घायल हो गया, रांची भेजा गया।

झारखंड के चाईबासा में CRPF का एक जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गया है। …

Leave a Reply