Breaking News

जन समस्याओं का हो शीघ्रता से समाधान : सीएम धामी

देहरादून (सूचना विभाग) । जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यलय स्थित स्वागत कक्ष में प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखण्ड में कृषि और उद्यान को तेजी से बढ़ावा देने एवं किसानों के हित में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों की सराहना की और मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। राज्य में किसानों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …