Breaking News

रेलवे पुल पर चल रहा था कपल का फोटो शूट, ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग

-नेशनल वार्ता ब्यूरो

राजस्थान । राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर पति-पत्नी फोटो शूट करवा रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देखकर कपल घबरा गए। ट्रेन से बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे। वे जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि, ट्रेन की स्पीड धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक कपल घबरा कर पुल से नीचे कूद चुका था।
रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। युगल के पुल से कूदते समय का वीडियो पर सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया।
ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल कपल को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

Check Also

Use of base to issue SIM

सलमान को सजा के खिलाफ सुनवाई अब 18 दिसंबर को

जोधपुर । फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से कांकाणी हिरण शिकार मामले में सजा …