Breaking News

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात

-मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर (जनसंपर्क विभाग) ।  छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रदेश भर से आये विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय से भेंट करने वालों में उनके गृह जिले जशपुर से आए विभिन्न जनजातीय सामाजिक संगठन, अन्य समाज के प्रतिनिधिमंडल के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से आए विभिन्न सामाजिक सगठनों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मिलने आए सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में कंवर समाज, उरांव समाज, गोंड समाज, अघरिया समाज, रौनियार समाज, यादव समाज के साथ अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय


Check Also

सीएम धामी छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में हुये शामिल

देहरादून (सू0वि0)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छतीसगढ में नव निवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ …