Breaking News
apple

अब उत्तराखण्ड में होगा सेब उत्पादन इटली की तर्ज पर

   इटली तकनीकी अपनाने से हो सकता प्रति हेक्टेयर का उत्पादन मिल सकता है 100 टन उत्पादन।
   उद्यान निदेषक डॉ0 बी0एस0 नेगी ने प्रदेश में अधिक से अधिक सेब उत्पादन करने की नई तकनीकी अपनाने पर दिया जोर।
   इस तकनीकी के लिए राज्य सरकार केन्द्र से मदद के लिए 300 करोड़ रूपये का अनुरोध करेगी।

apple

देहरादून (नेशनल वार्ता ब्यूरो) । उत्तराखण्ड में सेब उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए अब राज्य सरकार इटली की तकनीकी का सहारा लेने जा रही है। इस सिलसिले में कृशि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल की अगुवाई में माह एक प्रतिनिधि मंडल इटली के दौरे पर जाएगा। यही नहीं, सरकार ने जम्मू-कष्मीर की तर्ज पर उत्तराखण्ड को 300 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद के लिए केन्द्र से अनुरोध का निर्णय भी लिया है। कृशि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में सेब उत्पादन बढ़ोत्तरी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें इटली में सेब उत्पादन में वृद्धि के लिए अपनायी जा रही तकनीकी का प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि इस तकनीकि से 100 टन प्रति हेक्टेयर सेब उत्पादन किया जा सकता है। निर्णय लिया गया है कि अगले माह उद्यान मंत्री की अगुवाई में वित्त सचिव अमित नेगी, उद्यान सचिव डी0 सेंथिल पांडियन और उद्यान निदेषक डॉ0 बी0एस0 नेगी इटली जाकर इस तकनीकी की जानकारी लेंगे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply