Breaking News
Chandra Kumar Bose

देश के सभी बाबाओं की हो जांच : चंदन

Chandra Kumar Bose

कोलकाता । 15 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंदन कुमार बोस ने मंगलवार को कहा कि भारत में मौजूद सभी बाबाओं की जांच होनी चाहिए कि कहीं वे ढोंगी तो नहीं। चंदन कुमार बोस ने कहा कि कानून का पालन करने वाले सभी नागरिकों को बाबा की भेष में रह रहे आपराधिक तत्वों में से एक को सजा सुनाने के लिए कोर्ट की सराहना करनी चाहिए। भारत में इस तरह के कई ढोंगी बाबा हैं और मेरे ख्याल से इस फैसले को एक ऐतिहासिक फैसला बनाने का समय आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को नेतृत्व का जिम्मा उठाना चाहिए और सभी बाबाओं की जांच करानी चाहिए कि कहीं वे ढोंगी तो नहीं, कहीं वे कोई अपराध तो नहीं कर रहे या किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त तो नहीं हैं। गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्हें रोहतक के सोनरिया जेल भेज दिया गया। इसके बाद सोमवार को वहीं अदालत लगी और उन्हें दुष्कर्म के दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply