Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में खेली होली

देहरादून (सूचना विभाग) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

Check Also

जनपद स्तरीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का किया गया सफल आयोजन

घनसाली (टिहरी)। भारत स्काउट एवं गाइड ब्लॉक घिलंगना के तत्वावधान में जनपद स्तरीय स्काउट-गाइड तृतीय …