Breaking News

सीएम ने पुस्तक एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का किया विमोचन

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक  एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।

Check Also

पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

तकनीकी शिक्षा को मिल रही नई दिशा, हाईटेक बने राज्य के पॉलीटेक्निक, मुख्यमंत्री के प्रयासों …