Breaking News
Dinesh sharmanwn

मुगल शासक हमारे पूर्वज नहीं लुटेरे थे-दिनेश शर्मा

अब यही इतिहास लिखा जाएगा

Dinesh sharmanwn

sharmasharma speechजौनपुर (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा है कि मुगल शासक हमारे पूर्वज नहीं, बल्कि लुटेरे थे और अब यही इतिहास लिखा जाएगा. राज्य सरकार इसके लिए पाठ्यक्रम में बदलाव भी करेगी. शर्मा ने यहां पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह 23वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आज कहा कि मुगल शासक हमारे पूर्वज नहीं बल्कि लुटेरे थे.
बाबर और औरंगजेब लुटेरे थे और शाहजहां हाथ काटने वाला

उन्होंने कहा, जिन मुगल शासकों ने गलत काम किया है, हम उन्हें लुटेरे मानते हैं. जिन्होंने अच्छे काम किए हैं, उनकी हम प्रशंसा करते हैं. बाबर और औरंगजेब लुटेरे थे. शाहजहां हाथ काटने वाला था. वहीं, मंगल पांडे ने जब क्रांति की शुरुआत की तो बहादुर शाह जफर ने इसका समर्थन किया था, इसलिए हम उनका कोई विरोध नहीं करते. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं उन्होंने हालांकि यह भी कहा, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. मैं पूजा करने के साथ मजार, गुरुद्वारे और गिरजाघर भी जाता हूं. आज के आधुनिकता के दौर में हम अपनी वास्तविक्ता को भूल रहे हैं. हम पाठ्यक्रम में अपने हिसाब से 30 प्रतिशत तक बदलाव करेंगे. अकबर ने अच्छे काम किए होंगे तो वो इतिहास के पन्नों में रहेंगे. इतिहासकार यह तय करेंगे कि अकबर को कहां जगह मिलेगी.
बहादुर शाह जफर अच्छे मुगल शासक थे
शर्मा ने कहा कि बहादुर शाह जफर अच्छे मुगल शासक थे. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में उनकी मजार पर गए थे. जिस संस्कृति में गद्दी के लिए पुत्र अपने पिता की हत्या तक कर देता हो, ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट दिए जाएं, वह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती. हमारी संस्कृति तो कलाकारों, वैज्ञानिकों को सम्मान देने की रही है. डॉ. कलाम जिन्होंने देश में सफल परमाणु परीक्षण किया, हमने उनका सम्मान किया.
और क्या बोले दिनेश शर्मा
हरियाणा के गुरूग्राम में हुए छात्र की हत्या के मामले पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कुछ नियम बनाने जा रही है. फिलहाल दुर्भाग्य से ऐसी कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रबंधकों की होगी. उन्होंने कहा कि छात्र हत्याकाण्ड से न सिर्फ हम सब मर्माहत हैं बल्कि स्कूल कालेजों में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिये मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इससे सम्बन्धित आदेश सभी स्कूल कालेजों को जारी कर दिए जाएंगे. 

Check Also

CM योगी ने ₹655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लखनऊ (ज0सं0वि0) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत …

Leave a Reply