Breaking News

युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं पर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

देहरादून।  पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में युवा शक्ति और मीडिया एवं भविष्य की संभावनाएं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रजवलित कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभाग प्रभारी प्रो डॉ ज्योति खरे द्वारा की गई उन्होंने उपस्थित सभी अतिथि गणों तथा शहर के सोशियल मीडिया के इनफ्लुएंसरों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने अपने उद्बोधन में पाठ्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुये छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीएस नेगी ने शहर से आए हुए सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर को पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु अधिकाधित जन समुदाय को जागरूक करने का आवाहन किया इसी क्रम मैं बीजेएमसी की पूर्व विभागध्यक्ष प्रो डॉ प्रीति रानी ने पाठ्यक्रम की अवधारणा तथा इसकी आवश्यकता पर विस्तार से अपने विचार रखें तदपश्चात श्री चक्रधर कंडवाल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम की विशेषताओं और रोजगार के अवसरों पर संपूर्ण जानकारी दी अनुपम भारद्वाज ने मास कम्युनिकेशन मैं करियर की संभावनाओं पर विचार रखें कार्यक्रम मैं छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार ने अपने उद्बोधन में इस पाठ्यक्रम को अधिकाधित प्रचारित करने का आवाहन किया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर आशा देवी ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम में प्रो डॉ वीसी शाह डॉसुनीता नौटियाल डॉ मिनाक्षी वर्मा डॉ रश्मि बहुखंडी डॉ गीता डॉ सुरेश कुमार डॉ संजीव जुयाल डॉ जितेंद्र सिंह डॉ मीरा कुमारी साक्षी गुसांईं हितेश ऋषभ गुंजन अमन रोहन राणा सुनीता तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अरविन्द दुदपुड़ी ने किया कार्यक्रम के अंत में बीजेएमसी की प्रभारी प्रो डॉ ज्योति खरे ने सभी आगतुकों अतिथियों छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …