Breaking News

कूर्मांचल परिषद की दून में होली

गणेश जोशी और सविता कपूर का होलिया जोश

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-

कूर्मांचल परिषद की होली ने अपनी छटा बिखेरी। दून घाटी चहक उठी। कूर्मांचल की होली का अंदाज ही निराला है। इसमें होली का अखिल भारतीय स्वरूप झलकता है। अबीर और गुलाल की इन्द्रधनुषी छटा दिखाई पड़ती है। होली का यह सांस्कृतिक रूप दशकों से चला आ रहा है। जिसे कूर्मांचल परिषद पूरे उत्साह से हर साल मनाता है और दून के लोग भी होली के इस सांस्कृतिक-धार्मिक स्वरूप से भावुक हो जाते हैं। इसे होली मिलन समारोह का नाम जरूर दिया जाता है मगर इस कार्यक्रम में पूरे देश की आत्मा दिखाई पड़ती है। इस बार भी यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा। क्या बच्चे क्या जवान और क्या बुजुर्ग सभी ने पारम्परिक उत्साह के साथ इस होली मिलन में भाग लिया। बाल कलाकारों की प्रस्तुति मनमोहक रही। जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में कांवली शाखा की ओर से मलिआओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर होली का आह्वान किया। कूर्मांचल परिषद की गाजे-बाजों के साथ झाँकी भी निकाली गई। दुर्गामल्ल पार्क में रंगों की फुहार से एक दूसरे का स्वागत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि संस्कृति निदेशक बीना भट्ट और उद्योगपति अशोक विंडलास ने कलाकारों और प्रतिभागियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस सांस्कृतिक होली में भगवान श्री कृष्ण, बृज और ग्वाले-गोपियाँ छाई रहीं। नेहा डबराल, ईवा पांडे, विभा दुमका, हरीश मेहरा, जैसी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर पद्मश्री डा0 माधुरी बर्थवाल को इस होली सांस्कृतिक बेला में शॉल व स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया।
-सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply