Breaking News
wh

विभाग के वॉट्सऐप ग्रूप पर पॉर्न विडियो

wh

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में काम कर रही महिला ऑफिसर्स मंगलवार को विभाग के वॉट्सऐप ग्रुप में एक पॉर्न विडियो को देखकर अचंभित हो गईं और विभाग में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, वह पॉर्न विडियो एक सीनियर अधिकारी के अकाउंट से शेयर हुआ था। जैसे ही विभाग में काम करने वाली महिला अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली, वे ग्रुप से एक्जिट होती चली गईं। सूत्रों ने यह भी बताया कि जिस अफसर के अकाउंट से वह पॉर्न विडियो अपलोड हुआ था, उस अधिकारी ने बाद में खेद भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि विभाग के उक्त वॉट्सऐप ग्रुप में मुख्यालय के अलावा जिला लेवल के अधिकारी भी शामिल हैं ।

Check Also

जनता के सुझावों से तैयार होगी देहरादून की महायोजना-2041ः बंशीधर तिवारी

देहरादून (नेशनल वार्ता)। राजधानी देहरादून को वर्ष 2041 तक एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर …

Leave a Reply