Breaking News
Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला को मिलेगा युवा अवार्ड 2017

Urvashi Rautela

देहरादून (संवाददाता) । उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन ने आठवां युवा अवार्ड 18 नवम्बर को यूफा एवार्ड में उत्तराखंड के 16 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों  की लिस्ट जारी करते हुए एसोसिएशन के संयोजक एसपीएस नेगी ने बताया कि इस वर्ष 16 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपीएस नेगी ने बताया कि यह कार्यक्रम कौलागढ़ के कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान उन कलाकारों , लोक गायक, नायक, नायिकाओं , कैमरा मैन, गीतकार , निर्माता , निर्देशक , एडिटर एंव समाजसेवियों को प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष  यह अवार्ड राजेश यादव अशोक कुमार रमेश रावत धर्मेंद्र परमार, हेमंत पांडे, अतीक अहमद, विमल बहुगुणा, वीरेंद्र राजपूत, दीपक बंगवाल, हरीश मंगोली, विनोद बछेती,  बबराणा , तियुशा भट्ट , प्रियंका रावत, रोमी डंग और उर्वशी रौतेला को भी शामिल किया गया है।

Check Also

जनगणना 2027: गजा तहसील में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 40 पर्यवेक्षक और प्रगणक हुए प्रशिक्षित

नई टिहरी:  भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत नई टिहरी जिले की गजा तहसील में …

Leave a Reply