Breaking News

अन्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियागिता का शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल । आज स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनीकीरेती में अन्डर-17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियागिता के तहत आज के मैचों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव कुमार पौरी ने बताया कि पहला मैच चंपावत व उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। उत्तरकाशी ने निर्धारित ओवरों में ९९ रन बनाए। चंपावत की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल ८३ रन बनाए। उत्तरकाशी मैच ६ रनों से जीता। दूसरा मैच रुद्रप्रयाग व चमोली के बीच खेला गया।रुद्रप्रयाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में ८४ रन बनाए तथा चमोली की टीम 55 रन ही बना पायी और 30 रनों से हार गयी। तीसरा मैच पौड़ी व बागेश्वर के मध्य हुआ। पौड़ी पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में ९६ रन का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरे बागेश्वर की टीम निर्धारित ओवरों मे लक्ष्य का पीछा नहीं कर पायी, पौडी ने 21 रनों के अन्तराल से मैच अपने पक्ष में कर लिया।
उन्होंने बताया गया कि अम्पायर की भूमिका में विपिन रघुवंशी, राजीव कठैत एवं कुलदीप कुमार है। कल २८ नवम्बर, २०२२ को क्वाटर फाइनल मैच खेले जायेंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता जयराम कुशवाहा, दाताराम भट्ट जी, उप क्रीडा अधिकारी रितु जैन सहित धीरेंद्र सिंह असवाल, पुष्कर सिंह असवाल, सत्येंद्र सिंह चौहान, राजपाल राणा, पंकज ग्वाड़ी, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …