Breaking News

ठंड के बाद भी सड़क के लिए आंदोलन पर डटे हैं ग्रामीण

पिथौरागढ़  (संवाददाता)। ठंड के बाद भी चौड़मन्या पातालभुवनेश्वर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण धरने पर डटे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आंदोलन की लगातार अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को धरनास्थल पर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी 130वें दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी रवि दशौनी ने कहा कि लंबे समय से चामाचौड़ पातलभुवनेश्वर सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क निर्माण नहीं होने से कई गांवों की 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग और महिलाओं को पैदल ही 10 किमी से अधिक की यात्रा करनी पड़ती है। कहा कि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। मौके पर दिवाकर रावल, उमेद दसौनी, दीपक रावल, मनोज कुमार, जगदीश सिंह दसौनी, आनंद राम, भूपाल रावल, गोकुल दसौनी समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply