Breaking News
IMG 20170707 WA0034 1 324x400

सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

IMG 20170707 WA0034 1 324x400

देहरादून (ब्यूरो) 07 जुलाई । जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल के समीप तेज गति से दौड़ रहे एक ट्रक ने सीएम आवास में तैनात एक हेडकांस्टेबल को कुचल दिया। हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। थाना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश अस्पताल के निकट ट्रक न0 यू.के. 07सी. ए- 2777 जो कि जोगीवाला से रिस्पना की ओर आ रहा था, ने कार न0 यू.के.07एज़ी- 0921, टेम्पो यू.ए. 07 क्यू -6694 व मोटरसाइकिल न0 यू.के. 07ए.ए-1726 को टक्कर मार दी जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु पुलिस द्वारा कैलाश अस्पताल पहुचाया गया। जिसमें मोटर साइकिल सवार प्रमोद राणा पुत्र बी0एस0राणा निवासी श्रीदेव सुमन नगर बल्लूपुर रोड उम्र 32 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रमोद राणा उत्तराखण्ड पुलिस में 2005 कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था तथा वर्तमान में हेड कास्टेबल के पद पर सीएम0 आवास में तैनात था। मोटरसाइकिल में सवार उनकी पत्नी निमा राणा पत्नी प्रमोद राणा का उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा है अन्य लोग को मामूली चोटे आयी है। पुलिस द्वारा ट्रक को कारगी चौक के पास पकड़ लिया गया है।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply