Breaking News
Polio supplements

19 से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Polio supplements

पौड़ी (संवाददाता)। जनपद के दुगड्डा, कोटद्वार एवं लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 19 से 25 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति ङ्क्षसह ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान के सफल संचालन के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पल्स पोलियो के लिए चिह्नित स्थानों में बच्चों को खुराक पिलाने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सीडीओ ने बताया कि मलिन बस्तियों में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक सघन प्रतिरक्षण अभियान के तहत विशेष टीकाकरण किया जाएगा।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply