Breaking News

मुख्यमंत्री ने ‘संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल’ का किया वर्चुअली उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की जा रही है।

खासकर पहाड़ी इलाकों में नए अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें कोविड के मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा। आज रानीखेत में स्थापित इसी तरह के एक अस्पताल ‘संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल’ का वर्चुअली उद्घाटन किया। यह अस्पताल कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है।
50 बेड क्षमता वाले इस संयुक्त अस्पताल में 10 बेड ऑक्सीजन युक्त बनाए गए हैं।

सुविधायुक्त अस्पताल को बनाने में सेना के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आभार प्रकट करता हूं। इसके अलावा डीआरडीओ के सहयोग से अगले कुछ दिन में हल्द्वानी और ऋषिकेश में बनाए जा रहे अस्थाई कोविड-19 अस्पताल भी तैयार हो जाएंगे जिससे प्रदेशवासियों को उपचार में लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला प्रशासन अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि इस अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही राज्यभर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत से पहले ही हमें सीएचसी, पीएचसी स्तर के अस्पतालों को मजबूत करना होगा। जनता को भी जागरूक करना बेहद जरूरी है।

Check Also

Ranikhet College Empowers Young Women Through “She for STEM – Cohort 2.0”, Inspiring a New Generation of Scientists

Five students selected for the Global STEM Accelerator Programme felicitated by MLA Pramod Nainwal; rural …

Leave a Reply