Breaking News
Transporter

प्रकाश पांडे की मौत की न्यायिक जांच को लेकर सर्वदलीय धरना 16 को

Transporter

देहरादून । ट्रांसपोर्टर प्रकाश पाण्डे की मृत्यु पर भाजपा नेताओं एवं राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा निरन्तर किये जा रहे अनरगल बयानबाजी की सर्वसम्मति से निंदा करते हुए तमाम प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग को लेकर आगामी 16 जनवरी को गांधीपार्क के समक्ष धरना दिया जाएगा। धरना पूर्वाहन 11 बजे शुरू होगा, इस आशय का निर्णय सर्वदलीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ड0 एस0एन0 सचान ने की और संचालन राजेन्द्र पुरोहित ने की। बैठक में मृतक के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से राय थी कि प्रकाश पाण्डे की मृत्यु भाजपा की जन-विरोधी नीतियों का परिणाम है, जिसके चलते प्रकाश पाण्डे को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। बैठक में सर्वसम्मति से राय थी कि इस कार्यक्रम के लिए अन्य दलों से भी संपर्क किया जाए। बैठक में क$ समर भंडारी, क$ जीत सिंह (सीपीआई), वीरेंद्र भण्डारी, अनंत आकाश, शेर सिंह राणा (सीपीएम), आरिफ वारसी, आलोक राय (सपा), हरजिंदर सिंह (जनता दल-एस), श्याम लाल नाथ (आप), देवेन्द्र सिंह, हिमांशु (एस0एफ0आई) आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक सीपीएम कार्यालय में संम्पन हुई।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply