Breaking News

काम की तलाश में नई उम्मीद लेकर लौट रहे प्रवासी मजदूर

नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के धीरे धीरे खत्म होने के साथ प्रवासी मजदूर काम की तलाश में एक बार फिर दिल्ली की ओर रुख कर रहें हैं। वहीं दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया के तहत इन सभी को फिर से जिंदगी पटरी पर लौटने की उम्मीद बनी हुई है। दिल्ली में निर्माण और फैक्ट्रियों को खोलने की इजाजत दिल्ली सरकार द्वारा दे दी गई है। आनंद विहार बस स्टैंड और कौशम्भी बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार , यूपी और अन्य राज्यों से एक बार फिर लौटने लगे हैं।

Check Also

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग …

Leave a Reply