Breaking News
image

मदन कौशिक ने मीडिया सेन्टर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

image

देहरादून  । बुधवार को नगर विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक एवं मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं  का जायजा लिया। उन्होने मीडिया सेन्टर के भूतल पर स्थित प्रेस कांफ्रेंस हाल मीडिया वर्किंग कक्ष के साथ ही प्रथम तल स्थित अधिकारी एवं कार्यालय कक्षों, मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो कक्ष, कन्ट्रोल रूम, मीडिया मॉनिटरिंग कक्षों का अवलोकन किया तथा मीडिया सेन्टर में की गई आधुनिक व्यवस्थाओं के प्रति सन्तोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव एवं महानिदेशक पंकज पाण्डेय, अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चन्दोला एवं संयुक्त निदेशक सूचना  राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply