Breaking News
aanganbadi center

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा पैदा हुए बच्चों का ब्यौरा

aanganbadi center

हरिद्वार (संवाददाता) । एक माह में क्षेत्र में कितने बच्चों का जन्म हुआ इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आसानी से मिलेगी। केंद्रों पर हर माह इसकी रिपोर्ट चस्पा की जाएगी। इससे लड़के और लड़कियों के अनुपात की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति हो रहेगी और लिंगानुपात के प्रति सतर्क रहेंगे। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा पुष्टाहार वितरण किया जाता है। वहीं धात्री महिलाओं के लिए भी पोषाहार दिया जाता, ताकि उनमें पर्याप्त मात्रा में दुध बन सके और स्वस्थ बच्चों का जन्म हो। इसके अलावा बच्चों को अक्षर ज्ञान भी कराया जाता है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह जन्म लेने वाले बच्चों का ब्योरा भी मिल सकेगा। बाल विकास की जिला परियोजना की तरफ से केंद्रों के लिए बोर्ड दिए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संचालक की जिम्मेदारी होगी वे हर माह पैदा होने वाले बच्चों का ब्योरा नोट करें और फिर बोर्ड पर अंकित करें। बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकुल चौधरी ने बताया कि बोर्ड तैयार कराए जा रहे हैं। पैसे की कमी के चलते अभी कुछ केंद्रों को ही बोर्ड मिल पाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी केंद्रों को बोर्ड मुहैया करा दिए जाएंगे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply