Breaking News

सिद्धू को सोनिया गांधी ने सौंपी पंजाब कांग्रेस की कमान

चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस में तकरीबन पिछले दो महीने से मचे जबरदस्त घमासान के बाद रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष बनने में कामयाब हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब ३० मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की थी। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

Check Also

‘मीडिया’ की आड़ में कथित वसूली का खेल? कानपुर सेंट्रल के वेंडरों ने लगाए गंभीर आरोप

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले छोटे और गरीब वेंडरों को कथित …

Leave a Reply