Breaking News
jungle creatures

विलुप्त हो रही जीवों की प्रजातियां

jungle creatures

ऋषिकेश । स्वामी नारायण मिशन सोसायटी के पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। स्वामी नारायण मिशन सोसायटी ने खदरी खड़कमाफ श्यामपुर में पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सोसायटी के अध्यक्ष स्वामी डा. नारायण दास महाराज ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। भारत जैसे विकासशील देश के लिए प्राकृतिक पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना एक बहुत बड़ी चुनौती होती जा रही है। प्रत्येक देशवासी और सरकार द्वारा प्रयास यह होना चाहिए कि किसी भी विकास कार्य में पर्यावरण को कम से कम क्षति पहुंचे और इस क्षतिपूर्ति के लिए पौधरोपण भी किया जाना चाहिए। वर्तमान में पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण ही पक्षियों एवं वन्य जीवों की कई प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। इसलिए प्राकृतिक पर्यावरण का प्रदूषित होना विश्व के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस दौरान 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। मौके पर विवेक रावत, डा. प्रवेश चमोली, क्रांतिवीर शर्मा, विनोद रावत, धनपाल सिह रावत आदि उपस्थित रहे।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply