Breaking News
dehradun indra market me aag

इंदिरा मार्केट में लगी आग से 6 दुकानें राख

dehradun indra market me aag

देहरादून । देहरादून के इंदिरा मार्केट में शुक्रवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना में छह दुकानें जलकर राख हो गयी हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। थाना कोतवाली नगर और फायर स्टेशन देहरादून कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि इंदिरा मार्केट में कपड़ों की दुकानों में आग लग गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर कपड़ों की छह दुकानों में आग लगी थी। दमकल के वाहनों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं किया जाता तो दुकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। आग से जगदीश शर्मा, श्रीशंकर, कांता देवी, प्रकाश, जैतराम और संजय की दुकानों को क्षति हुई है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply